बेटी की शादी के दिन ही सड़क हादसे में पिता-चाचा की मौत
गौरीगंज, मई 9 -- जगदीशपुर। संवाददाता जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटी की शादी के दौरान पूजा के लिए फल लेने बाजार निकले पिता और उनके रिश्ते के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने भारी मन से शादी की रस्में पूरी कर बेटी को विदा किया। यह भी पढ़ें- शादी की खुशियां मातम में बदलीं: सामान लेने निकले पिता समेत दो की बाइक भिड़ंत में मौत, दो घायलपरिवार का विवरण पूरे अमृत लाल पंडित का पुरवा गांव निवासी गौतम कुमार (43) पुत्र राम भरोसे परिवार के साथ रहते थे और ड्राइवरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, सात बेटियां और एक बेटा था। शुक्रवार को उनकी बड़ी बेटी मनीषा की शादी थी। बारात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.