वाराणसी, अक्टूबर 10 -- लोहता, संवाद। घमहापुर गांव (लोहता) में बुधवार रात चोरों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी के मकान से गहने और नगदी चोरों ने पार कर दिए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। चोरी हुए गहने और नगदी बड़ी बेटी की शादी के लिए रखे थे। सूचना पर लोहता पुलिस मौके पर पहुंची। मंजू के अनुसार में चोर सीढ़ी के रास्ते नीचे पहुंचे। उस कमरे में गए, जिसमें दोनों बेटियां श्वेता और दीक्षा सो रही थीं। उसी में बाक्सा रखा था। चोर बाक्स ताली समेत उठा ले गए। दूसरे कमरे में मंजू और उनके पति सोमारू पटेल सो रहे थे। सोमारू ने बताया कि बाक्स में 1.40 लाख नगद, सोने की तीन चेन, मंगलसूत्र, तीन कनफूल, दो अंगूठी, चांदी की करधनी, पायल थी। करीब पांच लाख के गहने थे। वहीं, सोमारू की पैंट की जेब से एक लाख रुपये भी चोर निकाल ले गए। बताया कि जेवरात और रुपये पुत्र...