उरई, अप्रैल 20 -- कोंच, संवाददाता। बेटी की आगामी 7 मई को होने वाली शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार पिता को सोमवार देर शाम अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा कलां निवासी अशोक कुमार 45 पुत्र श्यामलाल की बड़ी बेटी संध्या की शादी आगामी 7 मई को होनी है। सोमवार की शाम करीब 5 बजे अशोक बेटी की शादी के कार्ड रिश्तेदारी के ग्राम काटा कमटा में बांटने अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। देर शाम करीब सवा 7 बजे वह कोंच में एट रोड पर स्थित रामस्वरूप रावत इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही बरतते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.