गोरखपुर, नवम्बर 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वृद्धाश्रम में रह रही 62 वर्षीय मां की बीमारी से मौत के बाद बेटे ने बेटी की शादी का हवाला देकर शव लेने से भी इंकार कर दिया। बाद में पिता ने गांव के लोगों के साथ कैम्पियरगंज में राप्ती नदी के किनारे शव को दफनाया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल बेटे का कहना है कि कर्ज की वजह से मां-बाप घर से चले गए थे। उन्हें घर से निकालने की बात गलत है। शादी समारोह के बाद विधि-विधान से अन्तिम संस्कार और क्रिया-कर्म करेंगे। कैम्पियरगंज क्षेत्र का 65 वर्षीय व्यक्ति और अपनी पत्नी के साथ एक साल पहले घर से चला गया था। गांव में चर्चा है कि दंपति को उनके बेटों ने घर से निकाल दिया था। दोनों जौनपुर के एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे। वहीं पर 20 नवंबर को बीमार चल रही महिला ने दम तोड़ दिया। पत्नी का शव लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.