हमीरपुर, फरवरी 16 -- मुस्करा हमीरपुर।बेटी के मंडप वाले दिन कन्यादान का सामान खरीदने भांजे संग बाइक से बाजार आए पिता की ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है। जनपद महोबा के कराहरा गांव निवासी देवकरन ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे अपने 50 वर्षीय मामा सिद्धगोपाल कुशवाहा निवासी बसौठ थाना खरेला (महोबा) के साथ उनकी बेटी कोमिल की शादी के मंडप वाले दिन मुस्करा बाजार कन्यादान का सामान खरीदने के लिए आए हुए थे। तभी मुख्य बाजार हमीरपुर रोड थाना गेट से आगे समीर फैशन हाउस के सामने उनकी बाइक में ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे मामा सिद्धगोपाल बुरी तरह घायल होकर गिर गया। साथ में वह भी घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने दोनों घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.