बेटी की शादी का सपना टूटा, गुहार लगा रहा बेबस पिता
शामली, मार्च 17 -- शामली। कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऐरटी में एक बेबस पिता का सपना सरकारी कागजों में उलझ गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बेटी की शादी का सपना संजोने वाले अलीहसन अपनी बेटी की शादी के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। वह बेटी का रिश्ता तय कर चुका था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन के दौरान शादी करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन दो दिन पहले उसे बताया गया कि आवेदन निरस्त कर दिया गया है। वजह पूछी तो बताया गया कि उसकी बेटी शादीशुदा है। यह सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शामली कलक्ट्रेट पहुंचे एरटी निवासी अलीहसन के साथ प्रधान अखिलेश शर्मा भी थे। डीएम उस समय संपूर्ण समाधान दिवस के लिए निकल चुके थे। अलीहसन ने उनके स्टेनो को प्रार्थना दिया। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को दो पुत्रियों नसरीन और साईरा के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.