कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। बेटी का शादी का कार्ड बांटने प्रयागराज जा रही बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बिधनू के रामजीपुरम निवासी कैलाशचंद्र लखनऊ स्थित ईंट भट्ठा में मुंशी हैं। परिवार में 50 वर्षीय पत्नी सीता, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि एक दिसंबर को बेटी सोनम की शादी है। इसकी तैयारियों में पूरा घर जुटा हुआ था। 19 नवंबर को सीता बेटे अमित के साथ बाइक से प्रयागराज रिश्तेदारों के घर शादी का कार्ड देने जा रही थी। रास्ते में महाराजपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात को सीता की मौत हो गई।...