कन्नौज, जून 14 -- छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम मोहन नगला में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया। एक ओर जहां घर में बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं दूसरी ओर बेटी की विदाई के कुछ ही समय बाद पिता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस मार्मिक घटना ने गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों की आंखें भी नम कर दीं। मोहन नगला गांव निवासी अनवार अली की बेटी मुस्कान का विवाह तय था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिता अपनी बेटी के विवाह और कन्यादान की जिम्मेदारी को लेकर काफी चिंतित थे। ऐसे कठिन समय में क्षेत्र के समाजसेवियों ने आगे आकर विवाह की तैयारियों में हर तरह सहयोग प्रदान किया। आर्थिक सहायता के साथ-साथ विवाह समारोह की व्यवस्थाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे शादी क...