प्रयागराज, अगस्त 26 -- बेटी की मौत का बदला लेने के लिए दामाद के भाई का अपहरण कर उसी दिन पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव कौशाम्बी के महिला घाट के पास यमुना में फेंक दिया गया। करीब एक सप्ताह से लापता मोनू कुशवाहा हत्याकांड का पूरामुफ्ती पुलिस ने बुधवार को सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने वारदात में शामिल चाचा-भतीजे और एक महिला को गिरफ्तार किया है। अपहरण में इस्तेमाल दो कारें भी बरामद हुई हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस और पीएसी की टीम यमुना में शव की तलाश कर रही है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य चार आरोपियों की तलाश कर रही है। मूलरूप से कौशाम्बी के महगांव निवासी 33 वर्षीय मोनू कुशवाहा ड्राइवर था। उसके छोटे भाई राजकुमार ने करीब डेढ़ साल पहले सरायअकिल के कूरा गांव निवासी नेक कुमार की बेटी अनुराधा से प्रेम विवाह किया था। 10 अगस्त को अनुर...