हापुड़, फरवरी 16 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बेटी की बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका गांव निवासी एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि विवाद के चलते आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखते है। पीड़िता ने बताया कि विवाद के बाद से वह नोएडा में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि अब उसकी बेटी का की सिंभावली के एक इंटर कालेज में बोर्ड की परीक्षा देनी है। परीक्षा के दौरान आरोपी कुछ ही हरकत कर सकते है। पीड़िता ने बेटी की परीक्षा के दौरान सुरक्षा दिलाने की मांग की है। पीड़िता के शिकायत पत्र पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...