लखनऊ, मई 31 -- पीजीआई इलाके से लापता युवती का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इस पर परिजनों ने पुलिस आयुक्त से ठोस कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय का युवक इरशाद अली लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। 21 मई को युवती के लापता होने के बाद दर्ज मुकदमे में अब तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। न ही युवती का कुछ पता चल रहा है। आरोपी ने उसी दिन वीडियो कर युवती को पकड़कर ले जाने की पुष्टि की थी। एक साल से लगा रहे थे गुहार

परिवार की शिकायतें पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एक साल कार्रवाई के लिए राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री कार्यालय और जनता दरबार तक शिकायतें भेजी गईं। आरोप है कि युवती पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार को धमकियां...