लखनऊ, मार्च 11 -- निगोहां, संवाददाता।निगोहां के एक गांव में युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने निगोहां थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री का विवाह बाराबंकी जिले के एक गांव में हुआ था। आरोप है कि निगोहां के बगौना निवासी सत्येंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा उसकी बेटी को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर गाली और जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी बेटी को अपने साथ आने का दबाव बनाता था। मना करने पर उसने युवती की फोटो के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर फोटो व वीडियो फेसबु...