प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- पट्टी कोतवाली के नारंगपुर बाजार के समीप ट्रक की चपेट में आने से जान गंवाने वाली सुनीता देवी का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके गांव सिरनाथपुर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। ​सुनीता गुरुवार दोपहर अपने पिता हरिशंकर प्रजापति के साथ मोपेड पर जा रही थीं। तभी गैस सिलेंडर लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल सुनीता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। जबकि उनके पिता भी इस हादसे में चोटिल हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर अपने घर पहुंचे। जहां अंतिम दर्शन के बाद भारी मन से शव को इब्राहिमपुर घाट ले जाया गया। वहां गमगीन माहौल में सुनीता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को पहले ही कब्जे में ले लिया है औ...