कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार में दंपति में हो रहे विवाद के दौरान छोटी बेटी की हालत बिगड़ गई। पत्नी बेटी को लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंची। वहां से लौटने के बाद पिता बेटी से बातचीत कर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद बड़ी बेटी पिता को देखने कमरे पहुंची तो फंदे से शव लटकता मिला। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हनुमंत विहार के बख्तौरीपुरवा निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार इलेक्ट्रिशियन थे। परिवार में पत्नी सुलेखा, बेटी अंशिका व अनामिका हैं। परिजन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार रात को भी दंपति में झगड़ा हुआ इस दौरान राकेश लैपटॉप के चार्जर की केबल से खुद का गला कसने का प्रयास करने लगे। किसी तरह बेटियों ने उन्हें बचाया। इस बीच अचानक छोटी बेटी अना...