गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर्, वरिष्ठ संवाददाता पिपराइच इलाके के बिजहरा गांव में तीन वर्ष की मासूम अदिति की हत्या करने वाली मां जेल चली गई, लेकिन चेहरे पर शिकन नहीं आया। पूछताछ में उसने बताया कि घटना वाले दिन पति रात में एक चॉकलेट बेटी के लिए लेकर आया था। चॉकलेट को अदिति को न देकर पूजा ने खुद खा लिया। यह देखकर पति त्रिवेणी मौर्या गुस्से में आ गया और पत्नी पूजा को डांट दिया। ठीक उसी समय पूजा की बहन का फोन आ गया और त्रिवेणी उसकी शिकायत करने लगा। इसी गुस्से में पूजा ने बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। उधर, घर में पड़े सिन्दूर की वजह से तंत्रमंत्र की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस ने जांच कर इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूजा एक ही कमरे में रहती थी। उसी कमरे के एक कोने में उसने पूजाघर बनाया था। क्योंकि, वारद...