प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाने के तकिया पूरे मीर निवासी आल्हा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव के लोग ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करते हैं। पीड़ित ने उनसे गेहूं की मड़ाई के लिए कहा। आरोपियों ने समय दिया। समय बीतने के बाद पीड़ित फिर से उनके पास गया तो आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए तीन बेटियों को डंडे मारा और धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...