संवाददाता, मई 12 -- UP News: यूपी के बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बेटियों से छेड़छाड़ के विरोध पर पड़ोसी ने उनके पिता को छत से फेंक दिया। घायल की सोमवार को बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शाम को शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पीड़ित पक्ष की महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नौ मई की शाम उनके पति बेटियों के साथ छत पर खाना खा रहे थे। तभी पड़ोस का एक युवक वहां आ गया और बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के पति ने विरोध करते हुए आरोपी को डांटा तो उसने लाठी से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के कुछ लोग छत की ओर दौड़े, तभी आरोपी ने उनके पति को छत से फेंक दिया। र...