फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की टापर अंशिका यादव के हौसलों को बढ़ाया। उसे एक टेबलेट दिया। कहा कि वह आगे की पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन करे। प्रदेश सचिव ने कहा कि अंशिका जैसी बेटियां समाज और देश का भविष्य हैं। इनकी मेहनत और लगन हर किसी के लिए प्रेरणा है। आने वाले समय में हम लोग इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि सरकार बनने पर ऐसी योजना लायी जाये जिसमें गरीब परिवार के मेधावी बच्चों को सरकार के सहयोग से आगे पढ़ने का मौका दिया जाये। उन्होंने कहा कि अंशिका ने जिस मेहनत के साथ टाप किया उससे लगता है कि वह आगे जिले का नाम रोशन करेगी। उन्होंने पूरा पढ़ाई में सहयोग करने का भी भरोसा दिया। सम्मान पाकर खुश हुयी छात्रा अंशिका ने कहा कि उनके पिता एक साध...