हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक सुरेश पांडे का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर चिता को दोनों बेटियों ने मुखाग्नि दी। इधर, मृतक की पत्नी लता पांडे भी घटना के बाद से बदहवास हैं। मृतक के करीबी रिश्तेदार और पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जीसी दुर्गापाल ने बताया कि हादसे की सूचना उनकी दोनों बेटियों को दे दी थी। सोमवार सुबहउनकी दोनों बेटियां अतिशी और काव्या हल्द्वानी पहुंची। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट ले जाया गया। बताया कि काव्या और अतिशी ने ही पिता की चिता को मुखाग्नि दी और अन्य क्रिया कर्म की प्रक्रियाएं पूरी की। इस दौरान दोनों बेटियां के आंखों में आंसू थे। कहा कि परिवार फिलहाल कि...