पूर्णिया, जून 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेल मैदान में जब बेटियां आत्मविश्वास के साथ दौड़ती हैं, साइकिल चलाती हैं और जीत का परचम लहराती हैं, तब सिर्फ पदक नहीं जीततीं, बल्कि समाज की सोच भी बदलती हैं। इसी भावना को साकार करते हुए पूर्णिया में आयोजित 'अस्मिता खेलो इंडिया वुमन लीग' महिला खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का बड़ा मंच बनकर उभरी। इस आयोजन में पूर्णिया की बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिनमें सेंट पीटर स्कूल, अनचित साह हाई स्कूल, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल रानीपतरा और चाणक्य स्टडी पॉइंट की छात्राओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता में शामिल बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष से यह साबित किया कि अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। यह भी पढ़ें- बेटियों ने दिखाई उड़ान : पूर...