रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि बेटियों की प्रगति के लिए सिर्फ बुनियादी शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें हुनरमंद बनाना भी अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि छात्राओं को कौशल विकास, खेल और अन्य गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आजीविका के योग्य बनाना होगा, तभी समाज में वास्तविक बदलाव नजर आएगा। वे बुधवार को राजधानी के एक होटल में सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी-3) और एक्सआईएसएस (एक्सआईएसएस) द्वारा आयोजित 'झारखंड सीएसआर मीट' को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम विशेष रूप से राज्य की छात्राओं की शिक्षा और करियर की संभावनाओं पर केंद्रित था। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सावित्रीबाई फुले योजना, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और कस्तूरबा विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा को प्राथमिकता दे रही ...