बुलंदशहर, फरवरी 28 -- महिलाओं में होने वाले खतरनाक सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर को जड़ से मिटाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने शनिवार को बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। बुलंदशहर में सीएमओ कार्यालय के साथ सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने बेटियों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने का संकल्प लिया। सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ मंडल की अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. सीमा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और जिले में इस अभियान को सफल बनाने की रणनीति साझा की। इस दौरान उत्तर प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.