बेटियों को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने का हो रहा बेहतर प्रयास
सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- तुलसियापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बढ़नी ब्लाक के भरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को मेरे सपनों का भारत, चित्र सेवा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्राओं को विधायक विनय वर्मा ने पुरस्कृत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की अंशिका गौतम ने पहला,अन्नू मौर्या ने दूसरा व प्रियांशी पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की पूनम ने पहला,राबिया ने दूसरा व प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण हैं। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.