शामली, जून 24 -- शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन में अब बेटियों को शगुन के तौर पर दी जाने वाली चांदी की पाजेब एवं बिछुए नहीं मिलेगा। सरकार इसके बजाय चार हजार रुपये की अतरिक्त धनराशि शगुन के तौर पर दुल्हन के खाते में भेजी जायेगी। इसके लिए उपहार सामग्री की राशि साठ हजार रुपये से बढ़ाकर 64 हजार कर दी गई है जो सीधे दुल्हन के खाते में भेजी जायेगी। इससे वह अपनी पंसद की खरीददारी कर सकेगी। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में निर्धारित बजट में गुणवत्तापूर्ण पाजेब और बिछुए उपलब्ध कराना चुनौती बनता जा रहा था। जनपद में इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 506 शादियों का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष चांदी मूल्य की बात की जाए तो चांदी का रेट 1.05 लाख रुपये प्रति किलो से लेकर 1.10 तक रहा लेकिन एक स...