पीलीभीत, नवम्बर 5 -- साहू जी महाराज पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर खुशी मनाई। छात्राएं विद्यालय में एकत्र हुईं और बैट, बाल लेकर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। विद्यालय प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य ने कहा आज का दिन समस्त भारत वासियों के लिए खुशी का दिन है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत की बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश चंद्र रस्तोगी , ज्ञानेंद्र कुमार, अमनेद्र ,अभिषेक, मोनिका, अमन, प्रभाती मिश्रा, प्रभा गंगवार, अंजू गंगवार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...