कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में सोमवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कोडरमा सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। सिविल सर्जन ने बताया कि यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है, इसलिए सभी पात्र बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि यह वैक्सीन जिले के सभी सदर अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। टीकाकरण के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है, जो ऑनलाइन या ऑफला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.