बदायूं, जून 28 -- मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की मासिक बैठक मातृशक्ति संयोजक डॉ प्रतिभा गुप्ता के आवास पर की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियां, अनेक सामाजिक जालों में फंस रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम उन्हें जागरूक करें, संस्कारित करें और आत्मबल प्रदान करें। जिला उपाध्यक्ष महिषा सिंह ने कहा हम सिर्फ बेटियों को ताकतवर नहीं बना रहे, हम उन्हें अपने संस्कारों से भी जोड़ रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों से लेकर कार्यस्थलों तक बेटियों को आत्मरक्षा, आत्मबल और नेतृत्व क्षमता सिखाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। किरण सिसोदिया, नीलू मिश्रा, सुनीता मिश्रा, सुमन लता, पूर्णिमा सक्सेना, रानी देवी, अरविंद शर्मा, योगेश पाठक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बेटियों को आत्मबल प्रदान करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...