कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज मंडल के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की कबड्डी टीम गोरखपुर स्थित रीजनल स्टेडियम में आयोजित होने वाली विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुई। टीम की इस खेल-यात्रा में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रयागराज संतोष तिवारी एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कौशाम्बी योगेश तिवारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशाम्बी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा के संरक्षण में बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की इन बेटियों के लिए गोरखपुर की यह यात्रा उनके सपनों को पंख देने और अपनी क्षमताओं को पहचान दिलाने की यात्रा है। यह भी पढ़ें- Unnao News: राज्य स्तरीय अंडर-17 और 19 ...