उन्नाव, सितम्बर 2 -- उन्नाव। बेटियों को पढ़ाई के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्नाव में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत नई पहल शुरू की गई। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और नगरीय क्षेत्र के 19 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, चेस, कैरम, लूडो, जम्पिंग रोप समेत खेल सामग्री वितरित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनके भविष्य के सपनों को जाना और शिक्षिकाओं व वार्डनों को पढ़ाई के साथ खेल एवं शारीरिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि योजना के तहत आगे भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दु...