मेरठ, अगस्त 2 -- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अलीगढ़ के गांव बिलखेरा निवासी संजू और उनकी पत्नी बीना देवी अनोखी कांवड़ ला रहे हैं। दंपति बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का संदेश देने के लिए दो अलग अलग कांवड़ों में बेटियों के वजन के बराबर गंगाजल कांवड़ में लेकर हरिद्वार से अलीगढ़ की यात्रा कर रहे हैं। संजू ने कांवड़ में एक तरफ अपनी भांजी देवांशी (25 किलो) को बैठाया और दूसरी तरफ उसके वजन के बराबर गंगाजल कांवड़ में रखा। उसी प्रकार पत्नी बीना देवी ने एक तरफ अपनी बेटी राधा (16 किलो) को बैठाया और दूसरी तरफ उसके वजन के बराबर गंगाजल लेकर चल रही हैं। यह भी पढ़ें- सावन में अनोखी आस्था, मां-बाप तो कोई पत्नी और बेटी को कांवड़ में बैठाकर ला रहा गंगाजल दोनों 22 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अलीगढ के लिए रवाना हुए और विभ...