नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन कॉलेज परिसरों में केवल नए विद्यार्थियों का ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों का उत्साह और भावुकता भी देखने को मिली। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे कई अभिभावक अपने बच्चों के साथ सीधे रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से सामान लेकर कॉलेज पहुंचे। किसी के हाथ में सूटकेस था तो कोई बेटी के लिए हॉस्टल और पीजी की व्यवस्था करने में जुटा था। बारिश के बावजूद कॉलेज परिसरों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर उत्साहित अभिभावकों की भीड़ दिखाई दी। अभिभावकों ने कहा कि घर से बाहर बेटी पढ़ने के लिए जा रही है तो एक चिंता भी है लेकिन बेटियों के सपनों के लिए हर दूरी मंजूर है। यहां तक पहुंचने के लिए बेटी ने काफी मेहनत की है。 यह भी पढ़ें- Delhi News: डीयू का नया स...