पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास ब्लॉक की मांग सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उठाई है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, एससी, एसटी और ईबीसी वर्ग की बेटियों को शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से सीमांचल और कोसी क्षेत्र में ऐसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत बताई। सांसद ने कहा कि बड़ी संख्या में गरीब परिवारों की बेटियाँ 10वीं या 11वीं कक्षा के बाद आर्थिक और सामाजिक कारणों से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। ऐसे में यदि पूर्णिया सहित सीमांचल क्षेत्र में एकलव्य छात्रावास ब्लॉक की स्थापना होती है, तो इन छात्राओं को सुरक्षित आवास, बेहतर शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण का अवसर मिल सकेगा। इससे बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता ...