नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मालवीय नगर के एफ ब्लॉक में 6 मार्च को दो बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मां का एम्स के मनोरोग विभाग में इलाज चल रहा था। वहां से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुनीता अरोड़ा के खिलाफ बेटियों की हत्या के अलावा आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि सुनीता अरोड़ा को 5 मार्च की शाम एम्स ट्रामा सेंटर में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के बाद सुनीता को एम्स के मनोरोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया था। जहां करीब 17 दिन इलाज चला। मनोरोग विभाग से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने सुनीता को बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.