बेटियों की सुरक्षा में भाजपा सरकार विफल : दुबे
रांची, मई 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने देशभर में महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार बढ़ रही दुष्कर्म और अपराध की घटनाओं को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चाहे उत्तराखंड हो, उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो या मध्य प्रदेश, लगभग हर भाजपा शासित राज्य से महिलाओं के खिलाफ दरिंदगी की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन केंद्र और भाजपा नेतृत्व केवल इवेंट मैनेजमेंट और प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने दिल्ली में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को जमानत मिलने की घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। जब दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में आरोपियों को आसानी से राहत मिलती है, तब देश की बेटियों और आम जनता का न्याय व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.