लखनऊ, अगस्त 30 -- Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था को लचर करार दिया। उन्होंने दावा किया कि हर बेटी के मां-बाप अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा, ग्रेटर नोएडा में अल्पसंख्यक समाज की छह साल की एक मासूम बच्ची के बलात्कार और हत्या का मामला रूह कंपा देने वाला है। इससे पूरे प्रदेश में हर बेटी के मां-बाप अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। यादव ने सवाल उठाते हुए पोस्ट में कहा, प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई है कि अपराधी सत्ता से नहीं डर रहे हैं। इस सवाल का यही जवाब है कि सत्ता सजातीय लोगों के हर अपराध को जिस तरह दबाया-छुपाया जा रहा है उससे दूसरे ...