कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव स्थित पंचायत भवन में बुधवार दोपहर 'पुलिस आपके द्वार' अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने चौपाल में बेटियों की सुरक्षा के साथ-साथ बेटों को भी गलत संगत, नशे से बचाने के लिए अभिभावकों से सतर्कता बरतने की बात कही।डीएसपी ने कहा कि थोड़ी सावधानी और सही जानकारी से परिवार को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की दिनचर्या, संगत और मोबाइल उपयोग पर विशेष नजर रखने की अपील किया। बेटियों को स्कूल आते-जाते समय सतर्क रहने और किसी अजनबी के बहकावे में न आने की सलाह दी। कहा कि जिस तरह बेटियों की सुरक्षा जरूरी है, उसी तरह बेटों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना आवश्यक है, ताकि वे नशे व गलत संगत से दूर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.