हाथरस, जून 13 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की कक्षा आठ के बाद पढ़ाई प्रभावित न हो सके। इसको लेकर शासन स्तर पर बैठे अधिकारी काफी गंभीर है। शासन के निर्देश पर अब तीन छात्रावासों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे कि आगे चलकर छात्राएं अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रख सके। गरीब,असहाय और अनाथ परिवार की बेटियों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके लिए सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे है। क्योंकि आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में आगे लगातार बढ़ती जा रही है। जनपद के छह ब्लाक हाथरस,मुरसान,सादाबाद,सिकंदराराऊ,सहपऊ और हसायन में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को कक्षा आठ तक की आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। कक्षा आठ के बाद दिक्कतों के चलते त...