महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम इस माह जिले की 4 बेटियों के पिता का सहारा बनेगी। बेटियों की शादी में करीब 10 लाख की मदद होगा। इसके लिए जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस माह बृजमनगंज ब्लॉक में वर्डपुर के रामप्रीत की पुत्री कोमल गोंड, पनियरा ब्लॉक में नेवास पोखर के राजेश्वर यादव की पुत्री अंजली यादव, निचलौल ब्लॉक के गङौरा बाजार के श्रीकृष्ण की पुत्री खुश्बू विश्वकर्मा और धानी ब्लॉक में भेड़ियापार के अजय त्रिपाठी की पुत्री मनीषा त्रिपाठी की शादी में सभी सदस्य 50- 50 रुपये भेज कर प्रत्येक परिवार को करीब 2.5 लाख रुपए की मदद करेंगे। महराजगंज जनपद से अब तक 13384 लोग जुड़ चुके हैं। संस्थापक महेंद्र वर्मा एवं सह संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह व...