गैरसैंण, मार्च 9 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश किया। सीएम ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाए रखने के लिए चलाई जा रही 'नंदा गौरा योजना' के लिए 220 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी 12वीं तक शिक्षा तक के सफर को आर्थिक मजबूती प्रदान करती है। बता दें कि नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये दिए जाते हैं।माताओं और नवजाज शिशुओं के लिए क्या? गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के पोषण को प्राथमिकता देते हुए बजट में महत्व...