देहरादून, जुलाई 31 -- अंकित कुमार चौधरी, देहरादून Dehradun Rain Tragedy: देहरादून के क्लेमनटाउन स्थित नई बस्ती में भारी बारिश ने दो मासूम जिंदगियां छीन ली। एक मजदूर मां की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। घर पर लौटकर जब उसने अपनी सात वर्षीय लक्ष्मी और तीन वर्षीय सोनाक्षी को न देखा तो घबराकर तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे बड़ी बेटी लक्ष्मी का पैर दिखाई दिया। यह मंजर देखते ही मां रीना की चीख निकल गई। आसपास के लोगों ने दोनों बच्चियों को निकाला, पर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। क्लेमनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर नई बस्ती में दुर्गा मंदिर के पास दो बच्चियां नाली में बहकर रैंप के नीचे फंस गई थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पर स्थानीय लोग तब तक दोनों बच्चियों को बाहर निकाल चुके थे। प्रथमदृष्टया...