शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- सबहेड: हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा शाहजहांपुर, संवाददाता। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शाहजहांपुर की चार बेटियों का प्रदर्शन खेल प्रेमियों के लिए खास चर्चा का विषय है। दिल्ली में चल रही केवीएस नेशनल हॉकी स्पोर्ट्स मीट-2026 में स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाली चार खिलाड़ियों ने लखनऊ रीजन की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगी 21वीं मेजर ध्यानचंद जिला हॉकी चैंपियनशिपप्रतियोगिता का विवरण प्रतियोगिता 25 से 29 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। लखनऊ रीजन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मुकाबले में भोपाल को 8-0, दूसरे मैच म...