बेटियों का सम्मान राजनीति से ऊपर; अखिलेश की बेटी की भ्रामक पोस्ट पर बोले BJP विधायक राजेश्वर सिंह
लखनऊ, जून 12 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित अभद्र और आपत्तिजनक सामग्री के मामले में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस तरह की पोस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है। राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और वैचारिक असहमति स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति के परिवार, विशेषकर बेटियों को झूठे प्रचार और अपमान का विषय बनाना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर परिवार के सदस्यों को निशाना बनाना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। बीजेपी विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही असत्य, भ्रामक और अपमानजनक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.