गढ़वा, अगस्त 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।जिले के युवा बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गढ़वा का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता का विवरण गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के सहयोग से संचालित गणेशा बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने वाराणसी में आयोजित सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुल नौ पदक हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अकादमी के छह खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरियाणा में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता की अवधि सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता 15 से 18 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित प्रतापगढ़ में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत गणेशा बॉक्सिंग अकादमी के कुल 11 बालिका बॉक्सिंग खिलाड़...