पटना, जनवरी 5 -- युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल ने बिहार की बेटियों का दाम तय किया, लेकिन इस पर भाजपा के नेता चुप हैं। खासकर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का इस पर बयान नहीं आया है। सोमवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि बिहार की बेटियों के बारे में जिस घृणित मानसिकता का परिचय दिया गया है, उस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तो छोड़िये भाजपा के नए-नए बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की ओर से भी स्पष्टीकरण नहीं आया है। जदयू और भाजपा के साथ सरकार में शामिल अन्य दलों ने भी इस पर कुछ नहीं कहा। हकीकत है कि भाजपा हमेशा ही महिलाओं को अपमानित करती रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...