समस्तीपुर, फरवरी 26 -- शाहपुर पटोरी। जब बेटियां सबल होंगी तभी देश भी सबल और समृद्ध होगा। इसके लिए भारत की बेटियों को अपनी क्षमता की पहचान कर उसे आत्म शक्ति में बदलना पड़ेगा। भारत दुनिया के उन देशों में शुमार है जहां महिला सशक्तिकरण सबसे तीव्रतर हो रहा है। उक्त बातें गुरुवार को पटोरी में शुरू दो दिवसीय पटोरी बालिका महोत्सव को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कही। पटोरी फाउंडेशन के संस्थापक अतुल त्रिवेदी द्वारा आयोजित एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रायोजित इस दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन एएनडी कॉलेज परिसर में किया गया। नप की अध्यक्ष प्रियंका सुमन, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक समीर कुमार, संस्था की अध्यक्ष सरिता त्रिवेदी, संस्थापक अतुल त्रिवेदी, प्रदेश शिक्षक नेता श्रवण...