कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सेक्रेड हार्ट स्कूल ने अपनी पूर्व छात्रा डॉ. रितु मोदी को सम्मानित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। डॉ. रितु मोदी ने वर्ष 2010 में इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और अब चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। वर्तमान में वह पटना एम्स में कार्यरत हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा एवं उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने बधाई दी। इस अवसर पर निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि रितु बचपन से ही मेधावी और जिज्ञासु प्रवृत्ति की रही हैं तथा उनके भीतर कुछ अलग करने का जुनून था। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. रितु मोदी ने सफलता के मंत्र साझा किए। उन्होंने...