मऊ, मई 13 -- मऊ, संवाददाता। शन शक्ति और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम ने मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया। नगर के कंपोजिट विद्यालय हरदसपुर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिकाओं को योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां समाज की नींव है, उन्हें शिक्षित कर हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते है। जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय ने छात्र-छात्राओं को नियमित स्कूल आने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के बारे में तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरा...