रांची, जनवरी 27 -- खूंटी, संवाददाता। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से सामाजिक कुरीति निवारण योजना अंतर्गत राज्य योजनाओं तथा बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान को लेकर मंगलवार को फुटबॉल स्टेडियम में एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त आर. रॉनिटा ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह, डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। उपायुक्त आर. रॉनिटा ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह और डायन प्रथा हमारी बेटियों के सपनों और भविष्य के लिए अभिशाप हैं। यह केवल कानून के विरुद्ध ही नहीं, बल्कि मानवता के भी खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेटियां समाज पर ...