गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टाउन हॉल में सम्मान समारोह सह जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं किशोरियों की भूमिका को सम्मानित करना, उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना और समाज में बेटी के महत्व पर जागरूकता फैलाना था। इसकी शुरुआत डीसी रामनिवास यादव, डीडीसी स्मृता कुमारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी और समाज कल्याण पदाधिकारी ने दीप जलाकर किया। मौके पर डीसी ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति महिलाओं के सक्रिय योगदान के बिना संभव नहीं है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक अवसर प्रदान करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, स्वावलंबन, उद्यमिता, कला-संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.