रिषिकेष, मार्च 27 -- यूपी सरकार के दायित्वधारी स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है। बेटियां अपने संस्कार, स्नेह और त्याग से समाज को सशक्त और समृद्ध बनाती हैं। वह हमारी संस्कृति और परंपराओं की सशक्त वाहक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार बेटियों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। शुक्रवार को रायवाला के खांड गांव नंबर एक स्थित नृसिंह वाटिका आश्रम में दुर्गानवमी पर सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें यूपी के राज्यमंत्री और आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है। ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.